फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अंतर विवि हॉकी प्रतियोगिता में दिल्ली ने कानपुर को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय एवं भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली की ओर से वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित उत्तर-क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी मुकाबले खेले गए। नाॅक आउट मुकाबले में पहला मुकाबला दिल्ली विवि दिल्ली और सीएसजेएम, कानपुर के मध्य खेला गया। दिल्ली विवि ने कानपुर को सीधे मुकाबले में 6-0 से परास्त किया।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल व सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश के बीच शुरू हुए मैच में सरदार पटेल ने गढ़वाल को 6-1 से पटखनी दी। सीबीएलयू भिवानी व डाॅ. भीमराव अम्बेडकर, आगरा के बीच हुए मुकाबले में भिवानी ने आगरा को 5-1 से शिकस्त दी। एचपीयू शिमला व आईकेजीपीटी विवि, जालंधर के बीच हुए मुकाबले में शिमला ने जालंधर को 5-1 से हराया।
एआईयू आब्र्जवर एवं जम्मू विवि के डायरेक्टर स्पोर्ट्स डाॅ. सुरजीत सिंह ने टीमों से परिचय किया। इस दौरान आयोजन अध्यक्ष डाॅ. शिवकुमार चौहान, डाॅ. अजय मलिक, डाॅ. कपिल मिश्रा, डाॅ. प्रणवीर सिंह, हॉकी कोच दुष्यंत राणा, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें