फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संदिग्ध हालत में नवविवाहिता की मौत, शव कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकनखल थाना क्षेत्र का मामला, अचानक बिगड़ी तबियत I
विज्ञापन

Iकनखल थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की अचानक तबीयत खराब हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी से कुछ समय बाद ही नवविवाहिता की मौत होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।I
विज्ञापन

Iपुलिस के अनुसार, शुक्रवार को एक निजी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक नवविवाहिता की अस्पताल में मौत हो गई है। कुछ देर पहले ही परिजनों उसे लेकर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अजीतपुर निवासी गौरव की शादी दो महीने पहले भोगपुर लक्सर निवासी सोनिया से हुई थी। शुक्रवार को सोनिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ससुराल वाले आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। उपचार के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें