फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सड़क दुर्घटना में हुई मौत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज किया है। घटनाक्रम के अनुसार दूध लेकर लौट रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गम्भीर घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल की पुत्रवधु की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना बहादराबाद के हरिद्वार कुंज काॅलोनी दौलतपुर निवासी पूजा चौधरी ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उनके ससुर सत्यवीर सिंह धनौरी से दूध लेकर आ रहे थे। काॅलोनी के पास सड़क पार करते समय बहादराबाद की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। चिकित्सकों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्जकर आरोपित की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें