फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में किराये पर रहने वाले कंपनी कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। हालांकि, शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली रानीपुर के एसएसआई अनुरोध व्यास ने बताया कि काव्यांशु रावत निवासी नई बस्ती मानपुर काशीपुर ऊधमसिंह नगर सिडकुल की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करता था। उसने शिवालिकनगर में किराये पर कमरा लिया था। रोजाना की तरह जब शनिवार सुबह उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे की कुंडी तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया तो युवक का शव कंबल और चादर से बने फंदे के सहारे झूल रहा था। प्रारंभिक पड़ताल में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में जांच की जा रही है। युवक ने देर रात अपने दोस्त से संपर्क कर उसे डर लगने की बात कही थी और व्हाटसएप स्टेटस पर भी आत्महत्या से जुड़ी बात शेयर की थी। रानीपुर कोतवाली कुंदन सिंह राणा ने बताया कि युवक के परिवार को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें