फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर व्रत रहकर खाई खरना की खीर

Tue, 17 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर में छठ का उत्साह दिखने लगा है। सोमवार को सब्जी मंडी चौक पर लगे छठ के बाजार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खरीददारी की। वहीं दिनभर व्रत रहकर शाम को खरना की खीर खाई।
विज्ञापन

 अब मंगलवार को निर्जला व्रत रखकर श्रद्धालु शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। फिर बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न होगा।  दीपावली के बाद से ही श्रद्धालुओं ने छठ की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके तहत रविवार को नहाय खाय के बाद सोमवार को दिनभर श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखकर शाम को खीर-रोटी का प्रसाद खाया। इससे पहले छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं ने पवित्रता को ध्यान में रखते हुए अपनी रसोई भी अलग कर ली।
सोमवार को लोगों ने बाजार में पहुंचकर छठ से संबंधित सामग्री की खरीददारी की। इस दौरान सुपली, दौरा और गन्ने की खूब बिक्री हुई। मालूम हो कि सुपली और दौरा में ही पूजन का प्रसाद आदि चढ़ाया जाता है। अब मुख्य व्रत मंगलवार को होगा, जब दिनभर निर्जला व्रत रखकर श्रद्धालु शाम को सूर्य की उपासना करेंगे। इस दौरान गंगनहर में इस बार पानी न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें