फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद खुलें बैंक, उमड़ी भीड़

Tue, 17 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। दीपावली की छुट्टी के पांच दिन बाद सोमवार को बैंक खुले। बैंक खुलते ग्राहकों की भारी भीड़ बैंक में रुपये जमा करने और निकालने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

 बैंक अधिकारियों की माने तो भीड़ इतनी ज्यादा थी कि वह उसे संभाल भी नहीं पाए। देर शाम तक बैंकों में काम होता रहा। सोमवार को रुड़की में 250 करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ। बैंकों में इस बार एक साथ पांच दिन की छुट्टी पड़ी। 11 नवंबर को दीपावली, 12 को गोवर्धनपूजा, 13 को भैयादूज, 14 एवं 15 को शनिवार और रविवार की छुट्टी रही। 10 और 11 को दीपावली के लिए जमकर खरीदारी हुई।
 बैंक बंद होने की वजह से कारोबारी कैश जमा नहीं कर पाए। इसी तरह से अन्य ग्राहक भी रुपये न तो निकाल सके और न ही जमा कर पाए। पांच दिन बाद सोमवार को जैसे ही बैंक खुले तो एकदम से बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी। कैश जमा करने और कैश निकालने के काउंटर पर लंबी कतारे रही। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ बैंकों में लंच भी नहीं हो पाया। शाम चार बजे बैंकों के गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

लेकिन जो बैंक के अंदर रहे ग्राहकों की इतनी ज्यादा भीड़ थी कि शाम साढ़े पांच बजे तक बैंकों को लेनदेन करना पड़ा। देर शाम तक बैंक कर्मचारी हिसाब किताब करते रहे। पिछले पांच दिन से बैंक बंद होने से शहर के अधिकांश एटीएम भी जवाब दे गए थे। इस कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। यही वजह रही कि कारोबारी के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की भी बैंकों में जबरदस्त भीड़ रही। एक बैंक अधिकारी के मुताबिक सोमवार को 250 करोड़ से अधिक का लेनदेन बैंकों में हुआ है। एसबीआई मुख्य शाखा के असिस्टेंट स्पेशल वीके गुप्ता ने बताया कि बैंक में भीड़ जबरदस्त रही। एसबीआई रुड़की का लेनदेन 80 करोड़ से अधिक का रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें