फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट न होने से पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर, सलेमपुर और सुभाषनगर में रोशनी की व्यवस्था नहीं, हादसों और असुरक्षा का खतरा
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के कई मोहल्लों और औद्योगिक इलाकों में स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में लोगों को रात के समय आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। त्योहारों पर शहर को रोशन करने के दावों के बीच इन इलाकों में रोशनी की व्यवस्था नहीं हो पाना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
सुभाष नगर, केएलडीएवी के समीप स्ट्रीट लाइटों का अभाव होने से शाम ढलते ही अंधेरा हो जाता है। इसी तरह सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया के आम वाला बाग क्षेत्र में भी कई स्थानों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। यहां देर शाम तक कर्मचारियों और अन्य लोगों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुभाषनगर के दक्षिणी हिस्से में भी कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार अंधेरे में सड़क और रास्ते दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सुनसान स्थानों पर अंधेरा होने से महिलाओं और राहगीरों को असुरक्षा भी महसूस होती है। लोगों ने नगर निगम से इन क्षेत्रों का निरीक्षण कराकर नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने और खराब लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें