फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चार सहकारी समितियों में डीएपी खाद खत्म, 40 गांवों के किसान परेशान

Thu, 26 Nov 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- गेहूं की बुवाई का समय नजदीक, गोदाम खाली होने से बढ़ी किसानों की चिंता जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन

- अधिकारियों का दावा, जल्द पहुंचेगी डीएपी खाद की रैक
अजब सिंह
पथरी। क्षेत्र की चार सहकारी समितियों में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने से करीब 40 गांवों के किसान परेशान हैं। गेहूं की बुवाई का समय नजदीक है और गन्ने की छिलाई के बाद खेत खाली हो रहे हैं, लेकिन समितियों के गोदाम खाली पड़े हैं। किसानों ने सहकारिता विभाग से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

किसान अशोक, राकेश, महेंद्र, प्रमोद, इकबाल, महबूब और शमशाद ने बताया कि कटारपुर (धनपुरा), पथरी (टिहरी विस्थापित), अलावलपुर (पीतपुर) और बादशाहपुर की सहकारी समितियों में डीएपी खाद नहीं है। ऐसे में किसानों को गेहूं की बुवाई की तैयारी में परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि निजी दुकानों से खाद खरीदने पर अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


खाद की किल्लत से बहादुरपुर जट, झाबरी, सुखरासा, पथरी, टिहरी डोब नगर, आदर्श टिहरी नगर, कटारपुर, चांदपुर, बिशनपुर, पुरानी कुंडी, शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, भट्टीपुर, भवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, टिकोला, जसोदरपुर और रानीमाजरा समेत करीब 40 गांव प्रभावित हैं। किसानों ने समय पर खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


जल्द ही डीएपी खाद की रैक पहुंचने वाली है। रैक आते ही सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा। - मोनिका चुनेरा, जिला सहायक निबंधक, हरिद्वार


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें