फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत

Tue, 18 Feb 2020 11:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भेल क्षेत्र में बेकाबू कार ने साइकिल सवार दो किशोरों को रौंद दिया। हादसे में एक किशोर की दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरे को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार भी कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन


सोमवार को ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ निवासी मुकुल (14) पुत्र अजीत श्रीवास्तव और कमल (15) पुत्र गेंदा सिंह भेल के सेक्टर चार स्थित लूडो क्लब में आयोजित एक विवाह समारोह में कार्य करने गए थे। वे देर रात साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे।

फाउंड्री गेट के नजदीक आते ही पीछे से आ रही बेकाबू कार ने साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुकुल और कमल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मुकुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कमल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि कार कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें