फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग फर्जी एप से खातों में कर रहे सेंधमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने रजिस्ट्रेशन के लिए साइबर ठग लोगों के खातों में चूना लगा रहे हैं। गूगल प्ले स्टोर में कोविन और आरोग्य सेतु एप से मिलते-जुलते फर्जी एप की भरमार है। साइबर सेल के मुताबिक कोविन एप से मिलते-जुलते दस से अधिक अलग-अलग नामों से हैं एप हैं। इसी तरह फर्जी आरोग्य सेतु एप हैं। एप एक्टिवेट करने पर लोगों का डेटा साइबर अपराधी चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है, लेकिन वैक्सीनेशन के लिए मोबाइल से स्लॉट बुक कराने जा रहे हैं तो एप के चयन को लेकर सावधानी बरतें, वरना फर्जी एप से आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं। प्ले स्टोर में कोविन और आरोग्य सेतु एप से मिलते-जुलते दर्जनों फर्जी एप मौजूद हैं। वैक्सीनेशन के लिए कोविन की साइट के साथ ही कोविन एप, आरोग्य सेतु से भी स्लॉट बुक कराए जा सकते हैं। इन तीनों माध्यमों का बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इन साइटों की आड़ मे साइबर ठगों ने उनसे मिलते-जुलते कई एप तैयार कर दिए हैं। इन एप को धोखे से भी लोगों ने डाउनलोड किया तो सारी जानकारी उड़ा लेते हैं।
------
इन एप से सावधान
कोविन-19 एपीके, माई वैक्सीन, कोविन रजिस्टर, वैक्सीन अप्लाई, कोविड स्लॉट फाइंडर, कोवा, कोविन फाउंडर, कोविन गेट नोटिफाइड, आरोगी सेतु, कोविन-कोविड, माई कोविन, कोविन कोरोना।
विज्ञापन

-----
उड़ा रहे डाटा
साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना वैक्सीन के नाम पर डाटा चोरी का खेल चल रहा है। जालसाज सरकार के नाम पर लोगों को मैसेज भेजकर एप डाउनलोड करने के लिए कह रहे हैं। इसके लिए बाकायदा मैसेज के जरिये फर्जी एप की एपीके लिंक भी शेयर कर रहे हैं। इस लिंक पर क्लिक करते ही बिना प्ले स्टोर पर गए एप इंस्टाल हो जाता है। जिसके बाद साइबर ठग आपसे जुड़ी सारी सूचना चुरा लेते हैं।
------
स्पेलिंग में आता है अंतर
प्ले स्टोर पर आरोग्य सेतु एप सर्च करते ही छह से ज्यादा एप दिखते हैं। सभी एप की स्पेलिंग में अंतर आता है। साइबर ठगों ने एप की स्पेलिंग को आगे पीछे कर प्ले स्टोर पर अपलोड कर दिया है।
-----
पुलिस लोगों को लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फर्जी एप से बचने की जानकारी दे रही है। इसके साथ ही साइबर सेल भी लगातार नजर रखे हुए हैं लोगों को एप डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

- सेथिल अवूदई कृष्णराज एस, एसएसपी हरिद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें