फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के 3.50 लाख रुपये के 20 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Tue, 18 Feb 2020 11:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के उपखंड भूपतवाला ने बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान शुरू कर दिया है। खड़खड़ी और भूपतवाला क्षेत्र में 5000 रुपये से अधिक के 20 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। विभाग के अधिकारियों ने वसूली अभियान के दौरान 15 बकायेदारों से 5 लाख रुपये की वसूली की है।

विज्ञापन


भूपतवाला उपखंड के अंतर्गत 22 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। 60 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य 31 मार्च तक का है। इस सब डिवीजन में सप्तऋषि, भूपतवाला, खड़खड़ी, लालजीवाला, चंडीघाट, चिड़ियापुर तथा लालढांग का क्षेत्र शामिल हैं।

इस डिवीजन में बड़े-बड़े होटल, आलीशान आश्रम, धर्मशालाएं और व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं। अधिकारी व कर्मचारी उपभोक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर बकाया वसूली का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


गलत बिलिंग से उपभोक्ता परेशान
वसूली अभियान में उपभोक्ताओं ने गलत बिलिंग की शिकायत भी की है। शिवनगर के उपभोक्ता राजेंद्र कंडवाल ने उपखंड अधिकारी को बताया कि उनके बिल की रीडिंग और मीटर की रीडिंग में एक हजार का अंतर है। बिल ठीक कराने के लिए उपभोक्ताओं को ठेकेदार के लोगों को ढूंढना पड़ रहा है।

चेक से भुगतान करने वाले 15 उपभोक्ताओं के चेकबाउंस हो गए हैं। चेक बाउंस होना विभाग के साथ धोखाधड़ी करना है। ऐसे उपभोक्ताओं से बकाया की वसूूली के लिए भू-राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए नोटिस तैयार करने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

- कमल मोहन नेगी उपखंड अधिकारी भूपतवाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें