फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रतनपुर में खेत की मेड़ को लेकर हुए झगड़े में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहादराबाद। क्षेत्र के रतनपुर गांव में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक पक्ष की ओर से पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। अब दूसरे पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ खेत की मेड़ खुर्द-बुर्द करने, घर में घुसकर मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, जावेद निवासी गांव रतनपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के आकिल, शादाब और शाबान, सलमान, शाहिब, दानिश, तोशीब, मुसर्रत से उनके परिवार की खेत की मेड़ को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि 18 नवंबर को सभी ने एकराय होकर उनके खेत में नुकसान किया और मेड़ खुर्द-बुर्द करने के साथ ही खड़े पॉपलर के पेड़ भी काट दिए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर खेत में गड्ढे खुदवा दिए थे।
विज्ञापन


जावेद का आरोप है कि 20 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे सभी दोबारा खेत पर पहुंचे और मेड़ काटने के साथ ही पहले से लगाए गए गड्ढों को भी खुर्द-बुर्द करने लगे। विरोध करने पर सभी ने उनके साथ मारपीट की। वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे तो दोपहर करीब दो बजे सभी आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी मां महरुन्नी और बेटा रिहान बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। उनके परिवार के ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें