फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहित चार पर क्रॉस प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, जानलेवा हमले का आरोप, जांच शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पथरी। थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में बैठक में हुए विवाद में सहायक समाज कल्याण अधिकारी पर चाकू से हमला करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दूसरे पक्ष ने भी सहायक समाज कल्याण अधिकारी कामेश सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट, चाकू से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार निवासी शिवगढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 नवंबर की शाम करीब चार बजे गांव में बरगद के पेड़ के नीचे समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने और सुधार को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान गांव के कामेश और कपिल, रोहित और गीता वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने समाज के लोगों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पंचायत में मौजूद अमरपाल ने इसका विरोध किया तो कामेश ने जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र का आरोप है कि हमले में अमरपाल के बाएं हाथ की एक उंगली पूरी तरह कट गई, जबकि सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। इसके बाद कामेश के साथ आए लोगों ने धर्मेंद्र, वेदपाल, विनय और अंकुश के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि जाते समय कामेश ने अमरपाल और धर्मेंद्र को जान से मारने की धमकी दी। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें