फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: उधार सामान मांगने को लेकर हुए विवाद में क्रॉस मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। भोवापुर चमरावल में हुए विवाद में दोनों पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट व गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी को भोवापुर चमरावल में दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए थे। एक पक्ष की रचना सैनी ने पुलिस तहरीर देकर बताया कि उसकी परचून की दुकान पर गांव का अक्षय आया और उधार सामान मांगने लगा। आरोप है कि उधार सामान देने से मना करने पर अक्षय ने यह बात घर जाकर बताई। इसके बाद अक्षय, मांगेराम, चैनपाल, मीना व कृष्णा ने उसकी दुकान पर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
दूसरे पक्ष की मीना देवी ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा अक्षय पड़ोस में परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। दुकान पर मौजूद गांव के सरविंद, अंशुल, पप्पू, अभिषेक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसे पकड़ लिया और हमला कर दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें