फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान व दूसरे पक्ष में विवाद में क्रॉस केस

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की प्रकरण की जांच
I
I
I
Iसिडकुल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पर उसके चचेरे भाई और दूसरे पक्ष के बीच लाठी-डंडे चलने के मामले में पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के 10 और दूसरी पक्ष के छह लोगों को नामजद करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किरता निवासी ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर थाना सिडकुल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि रविवार को गांव से छोटू की बरात कस्बा छपार जिला मुजफ्फरनगर में गई थी। जहां भतीजे अभिषेक व उनके पुत्र अंकित वर्तमान ग्राम प्रधान व अन्य लोग भी गए थे। पुरानी रंजिश के चलते पंकज, पुनित, अजय, कपिल, अनिल उर्फ कल्लू, कार्तिक, अमित तर्फ गुंडू, शुभम उर्फ पूज्जू, रोनक, अजय निवासीगण ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि शाम गांव लौटने पर फिर से लोहे की रॉड, धारदार हथियार डंडों से हमला किया। बचकर दोनों घर में पहुंचे तो घर में घुसकर ही हमला किया।
I
I
I
Iदूसरे पक्ष की प्रेमलता निवासी हेत्तमपुर ने शिकायत दी कि नौ मार्च की शाम अचानक पौत्र सिद्धार्थ पुनित दौड़ता हुआ घर पहुंचा। उसने जानकारी दी कि सामान लेने कार से गया था। वपस लौटते समय आईएमसी चौक सिडकुल में पीछे तीन गाडियां आई। उसकी गाड़ी में टक्कर मारने के बाद सोफल, किरता, जोशी, रोहित, अरविन्द, अभिषेक ने गाड़ी के शीशे तोड़कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि किरता ने असलहे से फायर किया, जो ऊपर से निकलकर गाड़ी में लगी। किसी तरह बचकर वहां से भागकर आया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि क्रॉस मुकदम दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

II
I
Iमंगलवार की रात फिर हुआ झगड़ा
I
I
I
Iआन्नेकी में हुए विवाद में मंगलवार की रात फिर से झगड़ा हुआ। बुधवार को इस मामले में ग्राम प्रधान अंकित ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि धारदार हथियार से उसके कार्तिक ने उस पर हमला किया। अभिषेक के बीच में आ जाने पर उसके हाथ पर लग गई। तब फिर अनिल उर्फ कल्लू ने अभिषेक पर लोहे की रॉड से सिर में वार किया। लोगों के आने पर भााग निकले। इलाज के लिए अस्पताल में जाते हुए फिर गाड़ियों से उनका पीछा किया और उनसे मारपीट की।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें