फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन चुराकर भागी महिलाओं को पकड़ा

Thu, 05 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित रानीपुर मोड के पास एक ज्वैलर की दुकान से सोने की चेन चुराकर भाग रही चार महिलाओं सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चेन भी बदामद की है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम पक्का बाग पहाड़ी दरवाजा थाना नंगीना जिला बिजनौर निवासी चार महिला और एक पुरुष रानीपुर मोड स्थित एक ज्वैलर की दुकान पर गहने लेने के लिए पहुंचे।
इसी दौरान गहने देखते समय एक महिला ने दुकान से सोने की चेन गायब कर ली। मौका पाकर कार सवार सभी लोग दुकान से भाग निकले। सोने की चेन चोरी होने की आशांका को दखते हुए पीड़ित ने पास ही मौजूद चेतक पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस और दुकानदारों ने आरोपियों का पीछा करते हुए उन्हें चंडी पुल के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान एक महिला के कब्जे से चोरी की चेन बरामद की। रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन सिंह बिष्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें