फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की पुलिस ने डाला डेरा

Tue, 23 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आठ साल की बेटी के साथ लापता चल रही पश्चिम बंगाल की महिला की लोकेशन हरिद्वार में मिलने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने डेरा डाल लिया है। स्थानीय पुलिस के साथ पश्चिम बंगाल पुलिस दिन भर हरकी पैड़ी समेत आसपास का क्षेत्र खंगालती रही लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के थाना सेमनगर से दारोगा सुजान साहा के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को नगर कोतवाली पहुंची। दारोगा ने स्थानीय पुलिस को बताया कि दिसंबर माह में उनके यहां से महिला सोनू सिंह अपनी आठ साल की बेटी के साथ लापता है। महिला थाना क्षेत्र के शक्तिगार्ड थाना सेमनगर जिला नार्थ 24 परगना की रहने वाली है। महिला के मोबाइल फोन की लोकेशन हाल में हरिद्वार में मिली है। पश्चिम बंगाल के दारोगा ने बताया कि महिला गृह कलह के चलते घर चली आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें