फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार का सिर फोड़ बाइक लेकर फरार

Thu, 21 May 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत नजरपुरा के एक ठेकेदार के पर दो व्यक्तियों ने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया और फिर उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के नजरपुरा गांव निवासी भूरा किसी काम से कस्बे में आया था। यहां जैसे ही वह आरामशीन के पास पहुंचा तो दो व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर दी।


जिससे उसके सिर में चोट लग गई। इतना ही नहीं आरोप उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। भूरा ने मलकपुरा निवासी दो व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है। कस्बा प्रभारी कैलाश बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ठेकेदारी के लेनदेन का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें