फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर नहीं पहुंचे आरोपी, जेलर को नोटिस जारी

Wed, 18 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। अंबाला जेल से डकैती के तीनों आरोपी मंगलवार को भी रुड़की नहीं पहुंच पाए। लगातार दूसरी बार आरोपियों के  पेशी पर न पहुंचने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

 अंबाला जेलर को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है। आदर्श शिवाजी नगर कॉलोनी निवासी फौजी रमेश सिंह के घर पर बीते 16 अगस्त को कच्छा बनियानधारी गिरोह ने धावा बोल दिया था। परिवार को हथियार के बल पर बंधक बनाकर बदमाश नगदी जेवर लेकर फरार हो गए थे।
रुड़की पुलिस ने उनकी तलाश में यूपी के अलग अलग जनपदों में दबिशें दी। मगर हरियाणा पुलिस ने पिछले महीने अंबाला में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए साकिर उर्फ विशाल, साबिर उर्फ आमिर व उसमान निवासी मंसूरपुर मुजफ्फरनगर को बी वारंट पर रुड़की लाया जाना था।
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करती। लेकिन पिछली तारीख पर भी तीनों आरोपी मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेशी के बाद वापस अंबाला लौट गए थे। इसके बाद मंगलवार को तीनों को रुड़की पहुंचना था। लेकिन आरोपी नहीं पहुंचे। मामले की जांच कर रहे कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी इस बार भी पेशी पर नहीं पहुंचे हैं। कोर्ट ने अंबाला जेलर से इस संबंध स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें