फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति से जल्द पूछताछ करेगी पुलिस

Tue, 12 Jul 2016 12:06 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। डिग्रियों के विवाद में फंसे गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेंद्र कुमार से जल्द पुलिस पूछताछ कर सकती है। कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया से लेकर उनकी डिग्रियों की गहनता से जांच की तैयारी में पुलिस जुट गई है। पुलिस उन महाविद्यालयों में भी जांच के लिए जाएगी जहां से कुलपति ने डिग्रियां ली हैं।
विज्ञापन

 एसएसपी राजीव स्वरुप के आदेश पर रविवार को शिकायतकर्ता हरिफल सिंह ने कुलपति सुरेंद्र पर फर्जी डिग्रियों के बूते कुलपति पद पर आसीन होने का आरोप मढ़ते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर के समक्ष उनकी डिग्रियों के गड़बड़झाले का कच्चा चिट्ठा सिलसिलेवार खोला था। एसपी सिटी की प्रारंभिक जांच के बाद ही केस दर्ज हो पाया है। हाई प्रोफाइल मामला होने के चलते कनखल पुलिस भी फूंक फूंक कर कदम रख रही है। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि कुलपति की नियुक्ति के संबंध में रजिस्ट्रार से सभी दस्तावेज लिए जाने है और कुलपति ने जिन विवि से डिग्रियां ली है उन सभी जगह पुलिस टीम जाएगी। वहां के उच्च अधिकारियों के भी बयान दर्ज होंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुलपति सुरेंद्र कुमार से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें