फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुस्कान केंद्र’ के नाम घोटाले का आरोप

Thu, 19 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्टा मजदूरों के गरीब एवं नि:सहाय बच्चों की शिक्षा के लिए खोले गए ‘मुस्कान केंद्र’ के नाम पर एक करोड़ से अधिक घोटाला किए जाने की शिकायत शिक्षा महानिदेशक से की गई है। शिक्षा महानिदेशक ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उप शिक्षा अधिकारी मामले की जांच को एक समिति बैठा रहे हैं। घोटाले का पूरा आरोप बीआरसी और सीआरसी पर लगाया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के महानिदेशक भेजे गए शिकायत-पत्र में कहा गया कि सरकार की ओर ईंट भट्टा मजदूरों के बच्चों की शिक्षा के लिए बेलड़ा में मुस्कान केंद्र खोला गया था। केंद्र पर एक हजार छात्रों को पंजीकृत दिखाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि केंद्र पर 30-40 बच्चे ही वास्तव में हैं।

सरकार की ओर से प्रत्येक छात्र को ड्रेस के लिए एक साल में तीन हजार रुपये मिलते हैं। इसके अलावा मिड-डे-मिल के लिए प्रति दिन प्रत्येक के बच्चे के लिए 3.56 रुपये मिलते हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि केंद्र खुले हुए तीन साल से भी अधिक समय हो चुका है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि यह पैसा बीआरसी और सीआरसी के ज्वाइंट एकाउंट में आता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि केंद्र पर करीब 970 छात्र अधिक दिखाए गए हैं। 970 बच्चों के नाम पर ड्रेस और मिड-डे-मिल का खर्च लगातार लिया जा रहा है।

एक साल में 970 बच्चों के नाम करीब 39 लाख रुपये लिए जा रहे। यदि तीन साल का हिसाब देखे तो एक करोड़ से अधिक रुपये लिए जा चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा महानिदेशक ने जांच के आदेश दिए गए हैं।

उप शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके लिए एक समिति का गठन किया जा रहा है। जो इस पूरे प्रकरण की जांच करेगी। जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें