फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील बातें करने के आरोपी भागे

Wed, 13 May 2015 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला को कुछ युवक कई दिन से फोन पर परेशान कर रहे थे। मंगलवार की रात करीब नौ बजे महिला के पास फोन आया। महिला ने अपने परिजनाें को पूरी बात बताई तो उन्हें मिलने के लिए बुलवाकर पकड़वाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन


दोनों युवकों को कालोनी के बाहर बुला लिया गया। परिवार के दो युवक भी महिला के साथ आए और छिपकर खड़े हो गए। कार में सवार होकर आए दो युवकों ने महिला के फोन पर दोबारा बात की और पहचान हो जाने पर दोनों युवक कार से उतरकर बात करने लगे।

तभी साथ आए युवक और आसपास के लोग उन्हें पकड़ने दौड़े। जिस पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है। कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें