फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरी एक्सप्रेस में लूटपाट

Thu, 28 Apr 2016 12:10 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
ट्रेन में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार आ रही पुरी एक्सप्रेस के एस-12 कोच में सवार मध्यप्रदेश के एक परिवार से लक्सर के पास बदमाशों ने लूटपाट कर दी। परिवार के एक सदस्य विष्णु शर्मा ने ट्रेन से कूदकर लुटेरों का पीछा किया तो पहले से खड़े बदमाशों ने मारपीट और पथराव कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे पहले यात्री कुछ कर पाते बदमाश जंगल की ओर भागे। हरिद्वार पहुंचकर पीड़ितों ने आरपीएफ को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुरी एक्सप्रेस रात आठ बजे जैसे ही लक्सर बाईपास मार्ग पर रुकी तो, कोच संख्या एस-12 में एक युवक घुस गया, सीट एक और दो पर बैठे ग्राम गोरमी जिला भिंड मध्यप्रदेश निवासी विष्णु शर्मा के हाथ से बैग छीनने लगा। विष्णु और उनके परिजनों ने विरोध किया तो युवक ने उन्हें धक्का दे दिया और बैग नीचे ट्रैक पर खड़े अपने साथियों की तरफ फेंक कर ट्रेन से कूदकर भागने लगा। विष्णु भी शोर मचाते हुए आरोपी के साथ कूद गया।  नीचे खड़े बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया । बदमाशों ने ट्रेन पर भी पत्थर फेंके। बदमाश भाग निकले और ट्रेन भी चलने लगी। इस दौरान कोच में सवार कुछ यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। हरिद्वार पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों सेे आरपीएफ प्रभारी संजीव राणा और जीआरपी के जवानों ने घटना के बारे में जानकारी ली। विष्णु ने बताया कि वे लोग हरिद्वार घूमने आए हैं। लूटे गए बैग में नौ हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी पहचान पत्र और अन्य सामान था, संजीव राणा ने बताया मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इस बीच पुलिस ने ट्रेन में सवार चार पांच युवकों को पकडने का दावा किया है।     
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें