फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या, एक गंभीर घायल

Tue, 26 May 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकौला कलां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। दूसरे पक्ष का युवक भी गोली लगने से को घायल हुआ है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने गांव में पुलिस बल तैनात करने के साथ ही चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्राम टिकौला कलां में दो पक्षों के बीच फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस टिकौला गांव पहुंची। गांव में संजय उर्फ सोनू (28) पुत्र कंवरपाल का शव पड़ोसी बलजौर के घर के पास पड़ा था। संजय के परिजनों का आरोप है कि वह सुबह गांव के बाहर गन्ने के खेत में स्प्रे कर रहा था।

तभी पड़ोस में रहने वाले बलजोर उसके दो पुत्र रजनीश व गुल्लू और एक अन्य व्यक्ति ने गोली मारकर संजय की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मामले का दूसरा रूप देने के लिए उसका शव उठाकर अपने घर ले आए।
विज्ञापन

संजय की हत्या की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

दोनों ओर से तनातनी की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने स्थिति को संभाला। वहीं पुलिस को मौके पर गुल्लू (25) पुत्र बलजौर भी लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने तुरंत संजय के शव के साथ ही गुल्लू को वाहन से सिविल अस्पताल भिजवाया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अस्पताल में पुलिस ने गुल्लू को सिविल अस्पताल में इलाज कराया। गुल्लू को तीन गोली लगने की बात सामने आई है। जिसमें दो गोली दाएं कंधे और एक गोली पैर में लगी है। मृतक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने मामले को घूमने के लिए खुद ही गुल्लू को गोली मारी है। कंवरपाल ने पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इन सभी आरोपियों को गंगनहर कोतवाली में रखा गया है। सीओ जीबी पांडे ने बताया कि मृतक के भाई संदीप की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें