फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में युवक की मौत

Fri, 13 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
चुड़ियाला के बिनारसी गांव मेें बच्चों की कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया।
विज्ञापन

संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बिनारसी में बुधवार की रात मुमताज की दुकान पर इमरान का बेटा गुलसनव्वर मोबाइल का रिचार्ज कूपन लेने पहुंचा था।
विज्ञापन

माधोपुर से अपने मामा के घर आए आदिल उर्फ मोनू पुत्र मुस्तकीम समेत गांव के कुछ लड़के पहले से ही दुकान पर मौजूद थे। गुलसनव्वर की इन लड़कों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
 इसकी जानकारी उनके घरवालों को मिली तो दो पक्ष आमने सामने आ गए। लाठी डंडों के साथ मारपीट के दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। तेजपुर चौकी से गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों के आदिल, इशरत, सलमान, शादाब, जुल्फान, छोटन समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल  आदिल उर्फ मोनू अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी पक्ष के लोग घर से फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रुड़की में पोस्टमार्टम कराया। मृतक पक्ष की ओर से पांच लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में तहरीर दी गई। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

--------
छत पर लहूलुहान मिला था आदिल
लाठी डंडों से मारपीट और पथराव के बाद हंगामा शांत हो चुका था। बताया गया कि इसके काफी देर तक आदिल उर्फ मोनू नहीं मिला तो उसकी तलाश की गई। खोजबीन करने पर वह मकान की छत पर लहूलुहान हालत में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके शरीर से बह रहे खून के निशान आरोपियों की छत से शुरू हुए हैं, इसलिए मामला सीधे तौर पर हत्या का है। चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि इस बारे में प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें