कस्बे में करीब एक साल से रह रहे एक ढोंगी बाबा की जान उस समय सांसत में आ गई जब बृहस्पतिवार की रात एक महिला ने उसके डेरे पर पहुंचकर हंगामा किया।
तंत्र-मंत्र करने वाले इस बाबा को अपना पति बताते हुए महिला ने आरोप लगाया कि उनके चार बच्चे हैं, लेकिन वह परिवार को छोड़कर यहां रह रहा है। महिला का आरोप था कि उसने तीन-चार अन्य महिलाओं से भी शादी कर रखी है
बार-बार जगह बदलकर तंत्र-मंत्र से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता है और उनका शोषण करता है। खुद को काठगोदाम की रहने वाली बता रही महिला के साथ आए उसके परिजनों ने आरोपी के साथ मारपीट की।
इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने उसके बाल काट डाले। देर रात तक हंगामा जारी था।