फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों और बारातियों में मारपीट, पांच घायल

Thu, 21 May 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ी खुर्द गांव में बारातियों और ग्रामीणों में मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। बारात विदा होने तक पुलिस बल गांव में मौजूद रहा। वहीं दोनों पक्षों के मुअज्जिज लोगों द्वारा समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार खेड़ी खुर्द गांव के हरपाल कि बेटी कि बारात मोहम्मदपुर कुन्हारी से आई थी। दोपहर गांव में डीजे बजाते समय कुन्हारी गांव के संजू व खेड़ी खुर्द के सुल्तान की बाइक आमने-सामने आ गई। डीजे बजने के कारण हो रही भीड़ में दोनों ने एक दूसरे को अपनी अपनी बाइक पीछे हटाने को कहा, लेकिन किसी ने अपनी बाइक पीछे नहीं हटाई।


इस बात को लेकर गांव वालों व बारातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें बाराती पक्ष के चार व गांव पक्ष का एक युवक घायल बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोबारा झगड़े कि आशंका को लेकर बारात विदा होने तक गांव मे डेरा डाले रखा। वहीं दोनो पक्षों के मुअज्ज्जिज व्यक्तियों द्वारा समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



कोतवाल जयदेव सिंह आर्य का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष द्वारा कोई तहरीर पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें