फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरी की घटना से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Sat, 28 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल क्षेत्र से दिनदहाडे़ पशुओं की चोरी से गुस्साये लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए जगजीतपुर चौकी के ठीक सामने हरिद्वार लक्सर मुख्य मार्ग जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पशु चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस विफल रही है। एसओ ने पशु चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर  क्षेत्रवासियों को शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजविहार कालोनी निवासी गुड्डू  की गाय घर के बाहर बंधी थी। दोपहर करीब ढाई बजे एक कार में सवार होकर पहुंचे करीब छह युवकों ने गाय को खूंटे खोलकर सीधे कार में ठूस लिया। यह नजारा देखकर एक व्यक्ति ने शोर मचा दिया। शोर होने पर गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय से सटे मार्ग पर मौजूद एक युवक ने मोटरसाइकिल आगे लगाकर कार रोकनी चाही, लेकिन कार से मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी। युवक बाल बाल बच गया। तभी पीछे का दरवाजा खुलने पर गाय सीधे नीचे आ गिरी। फिर कार सवार पशु चोर सीधे हाईवे से होते हुए गांव सराय में घुस गए। गुस्साये क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जगजीतपुर चौकी के सामने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। आरोप लगाया कि अब तक कई पशु चोरी हो चुके है लेकिन पुलिस एक भी पशु चोर को नहीं पकड़ सकी। जाम की सूचना पाकर एसओ रितेश शाह ने पहुंचकर क्षेत्रवासियों को समझा बुझाकर सड़क से हटवाया।
विज्ञापन

---------
सपा का लगा था झंडा
हरिद्वार। कार पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा हुआ था और पदनाम की प्लेट भी लगी थी। कार में करीब आधा दर्जन युवक सवार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें