फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर पहुंचकर अपने पेट में घोंपा चाकू

Fri, 19 Feb 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रेमिका के दूसरे युवक से बढ़ती नजदीकियों से परेशान एक युवक अपने पेट में चाकू घोंपकर जान देने की कोशिश की। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे गई।  
विज्ञापन

घटना उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पेशे से चालक तीस वर्षीय युवक का प्रेम प्रसंग बीस वर्षीय युवती से चल रहा था। करीब डेढ़ माह पूर्व युवती का संपर्क अपनी ही उम्र के दूसरे युवक से हुआ। यह जानकारी प्रेमी को भी लग गई। प्रेमिका ने प्रेमी से मतलब वास्ता न रखने की बात कही। बृहस्पतिवार देर रात प्रेमी प्रेमिका के घर जा धमका। प्रेमिका एवं उसके परिजन कुछ समझ पाते तब तक युवक ने जेब से चाकू निकालकर अपने पेट में घोप लिया। प्रेमिका व उसके परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई ने बताया कि प्रेमी के पेट में चाकू की नोंक ही घुसी थी। जिससे ज्यादा गहरा घाव नहीं बना। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें