फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 13 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से लापता व्यक्ति का शव जंगल में पानी से भरे एक गड्ढे  से बरामद हुआ। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केवलपुरी गांव निवासी बरफान सिंह पुत्र राम सिंह रविवार को घर से भैंस लेने के लिए सौपरी गांव गया था। सोमवार को उसे सौपरी में देखा भी गया था।
इसके बाद से बरफान सिंह का कोई पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार को दोपहर ग्यारह बजे गांव के जंगल में स्थित पानी के गड्ढे में ग्रामीणों ने बरफान सिंह के शव को देखकर उसके परिजनों व रायसी पुलिस चौकी को सूचना दी। बरफान सिंह के सिर पर चोट के निशान व कान से खून बह रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जयदेव आर्य ने बताया कि केवलपुरी गांव के जंगल में बरफान सिंह का शव मिला है। सोमवार को बरफान सिंह नशे की हालत में सौपरी गांव में देखा गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल लिखित में तहरीर नहीं आई है। इसके बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें