फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती बस उतरी और लगा दी गंग नहर में छलांग

Tue, 19 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर के अलावलपुर गांव निवासी युवती बस से रुड़की जाते हुए गणेशपुर पुल पर बस धीमी होते ही बस से उतर गई और उतर कर नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के अनुसार अलावलपुर गांव निवासी एक  युवती सोमवार को बस से रुड़की आ रही थी।
विज्ञापन



दोपहर के समय जैसे ही बस गणेशपुर पुल के पास जाम के चलते धीमी हुई तो युवती बस से उतर गई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती को नहर में छलांग लगाते देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने युवती को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया।


 बताया गया है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवती ने नहर में छलांग लगाई थी। बस के पीछे युवती का भाई भी बाइक से आ रहा था। घटना को लेकर मौके पर काफी देर तक लोगों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें