फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम हैक कर ठगी करने वाले दबोचे

Wed, 16 Mar 2016 12:15 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
एटीएम के ठगी करने वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादराबाद। पुलिस ने एटीएम मशीन हैक कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  उनके पास से ठगी किए गए 49 हजार रुपये, छह एटीएम कार्ड, एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मंगलवार को बहादराबाद थाने में पत्रकारों को बताया कि  विगत 15 फरवरी को पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने आए कलम सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी ग्राम रावमारडा थाना गोगुंदा जिला उदयपुर राजस्थान ने तहरीर देकर बताया था कि वे एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए और तभी कुछ देर बाद उनके फोन पर 22 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। तभी उन्होंने एटीएम मशीन पर आकर देखा तो वहा कोई नही था, जिसकी लिखित तहरीर उन्होंने बहादराबाद पुलिस को दी और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने लगे। सोमवार को पतंजलि फेस एक के गेट पर पीएनबी बैंक के पास दो युवक बाइक पर खड़े मिले। जो पुलिस को देखकर भागने लगे तो तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और थाने लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने एटीएम से ठगी करना कबूला और युवकों ने अपना  नाम संदीप पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम फेरुपुर रामखेड़ा थाना पथरी जिला हरिद्वार बताया जिसके पास से एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए और तीन एसबीआई के एटीएम कार्ड बरामद हुआ। दूसरे युवक संदीप उर्फ छोटा पुत्र राजकुमार निवासी अलिंगापुर दूधली थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के पास से तीन एटीएम कार्ड और 49 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों 15 फरवरी में पंतजलि में एटीएम मशीन को हैक कर रुपये निकालने और 40 हजार रुपये लक्सर क्षेत्र से धोखाधड़ी कर निकालने की भी बात स्वीकारी। दोनों युवकों को पुलिस से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
------------------------------------------
दूसरे जिलों में कर चुके ठगी
बहादराबाद। पुलिस पूछताछ में उनकी गतिविधियों के कई मामले सामने आए। पुलिस के अनुसार एटीएम मशीन को हैक कर सीधे साधे व्यक्तियों को निशाना बनाते थे और अधिकांश एटीएम मशीनों पर ये रविवार को हैक कर लोगों से ठगी करते थे। एटीएम मशीन पर ये स्टार का बटन दबाकर उसको पहले ही हैक कर लिया करते थे और कभी कभी तो सीधे साधे व्यक्ति को देखकर एटीएम कार्ड भी बदलकर पैसे निकाल लेते थे। दोनों  युवक केवल कक्षा छह तक पढ़े हैं। अभी तक दोनों लाखो रुपये की ठगी कर चुके है। एसएसपी ने बताया की संदीप पुत्र राजकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, चोरी, लूट के संबंध में ज्वालापुर और चमोली जिलों में मुकदमा दर्ज हैं। संदीप पुत्र ब्रह्मपाल निवासी फेरुपुर रामखेड़ा के खिलाफ लूट, डकैती, पुलिस मुठभेड़ और अवैध असलहे रखने में जेल जा चुका है। थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दोनों युवकों के बारे में अभी आपराधिक मामलों की जांच की जा रही है। इसके अलावा दोनों युवकों ने चमोली, हल्द्वानी जिले में एटीएम मशीनों को हैक कर लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस टीम थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, एसआई मनोहर सिंह, मंसूर अली, महावीर राणा, नरेश कुमार को एसएसपी की तरफ से ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें