फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की वर्दी पहनकर करता था चोरी

Sat, 20 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सेना की वर्दी पहनकर ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बृहस्पतिवार देर राम जीआरपी हरिद्वार के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा के कई शहरों में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान तीन नंबर ओवरब्रिज के पास जब एक युवक की तलाशी ली तब उसके बैग से सेना की वर्दी बरामद हुई। पूछताछ पर युवक सकपका गया। थाने लाकर की गई पूछताछ में युवक ने अपना नाम राकेश पुत्र सोमनाथ शर्मा निवासी मकान संख्या दो मीट मार्केट रोहडू हिमाचल प्रदेश बताया। कबूला कि उससे मिला सामान लैपटॉप, पेन ड्राइव, एटीएम कार्ड, आईडी कार्ड, दो मोबाइल फोन उसने एक फरवरी को सहारनपुर में भंठिडा-वाराणसी एक्सप्रेस से चोरी की थी। इस संबंध में पीड़ित अमरजीत सैनी पुत्र रामप्रकाश सैनी निवासी निवासी चंडीगढ़ ने जीआरपी रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ के अनुसार आरोपी सैन्यकर्मी बनकर ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था क्योंकि सेना की वर्दी पहने होने के चलते कोई उस पर संदेह नहीं करता था। आरोपी के परिवार में कोई नहीं है और वह पांचवीं तक पढ़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें