फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..जिले भर में अवैध एवं कच्ची शराब की धरपकड़

विज्ञापन
जहरीली शराब केस
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

भगवानपुर तहसील के गांवों में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों के मौत के बाद अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को जिलेभर में पुलिस ने अलग अलग स्थानों पर अभियान चलाते हुए 24 लोगों को दबोचा और भारी मात्रा में कच्ची और देसी शराब पकड़ी।
हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने दीपक पांडे पुत्र गौरव पांडे निवासी वनखंडी ऋषिकेश को 40 पव्वे, जितेंद्र उर्फ हरिओम पुत्र अशोक कुमार निवासी टंकी नंबर छह मायापुर के को 28 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। ज्वालापुर पुलिस ने बिल्लू पुत्र सटकू निवासी वाल्मीकि बस्ती को 42 पव्वे, दिनेश पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल निवासी राजीव नगर बस्ती, बिल्लू पुत्र शतकू निवासी वाल्मीकि बस्ती को अवैध शराब के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन

रानीपुर पुलिस ने रविदास मंदिर सेक्टर एक के पास से बाला पत्नी भूप सिंह निवासी रविदास मंदिर के पास टिबड़ी को 57 पव्वे, श्यामपुर पुलिस ने शंभू प्रसाद पुत्र बुद्ध प्रसाद नविासी रिकसाड़ी जगदीशपुर बिहार हाल पता चंडी घाट माजरा को 91 पव्वे, सुरेखा पत्नी विनोद निवासी डंडीयान वाला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। कनखल पुलिस ने फूल सिंह पुत्र कनक सिंह, घनश्याम पुत्र कनक सिंह निवासीगण गांव जगजीतपुर को 14 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा।
बहादराबाद पुलिस ने प्रदीप पुत्र धर्मपाल निवासी रविदास मंदिर को 20 पव्वे, भगवानपुर पुलिस ने अशोक कुमार पुत्र मामराज निवासी सिरचंदी को 40 पव्वे, संजय पुत्र मंगल सिंह निवासी सिसौला को 45 पव्वे, रुड़की पुलिस ने मोहित पुत्र तेजपाल निवासी टोडा कल्याणपुर को 40 पव्वे, जोनी पुत्र इंद्रेश निवासी ब्रह्मपुर रुड़की को 35 पव्वे, दीपक पुत्र मेवालाल निवासी मिलापनगर को 38 पव्वे, विपिन उर्फ पोपिन पुत्र पहल सिंह निवासी बेलड़ी को 40 पव्वे, मान सिंह पुत्र बलजीत निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर को 35 पव्वे, किशोर लाल पुत्र भाव सिंह निवासी गोल भट्टा मिलाप नगर, नरेश पुत्र मिठवा लाल निवासी गोल भट्टा को 30-30 पव्वे, मंगलौर पुलिस ने ओमवीर पुत्र नगीना निवासी गंाव मुंडयाकी को पांच लीटर कच्ची शराब, सतीश पुत्र अतरू निवासी मोहल्ला खालसा को पांच लीटर कच्ची शराब, शिवकुमार पुत्र अमर सिंह निवासी बूड़पुर जट को पांच लीटर कच्ची शराब, सुक्का उर्फ पप्पू राम पुत्र सूरजभान निवासी नत्थूखेड़ी को चार लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। उधर, पिरान कलियर पुलिस ने इनामुलहक पुत्र अबुल हक निवासी चार मिनार के पीछे न्यू बस्ती को 40 पव्वे, बुग्गवाला पुलिस ने बबलू पुत्र हरकेश, जगपाल पुत्र सिमरू, सुरेश पुत्र बाबूराम निवासी गांव रसूलपुर को 27 लीटर कच्ची शराब व 40 पव्वे, खानपुर पुलिस ने मेहल सिंह पुत्र नत्था सिंह निवासी ग्राम आलमपुर खानपुर को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

तीन दिन में दर्ज किए 59 मुकदमे
हरिद्वार। पिछले तीन दिन में बड़े पैमाने पर शराब तस्करों की धरपकड़ की गई और भारी मात्रा में शराब भी बरामद हुई। आठ फरवरी से चले अभियान के तहत जिले भर में पुलिस ने छापे मारे। पुलिस ने अवैध शराब के 59 मुकदमे पंजीकृत करते हुए 54 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से देसी शराब के 6760 पव्वे, 147 लीटर कच्ची शराब, 40 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें