फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर पुलिस ने दबोचे दो चोर और दो कबाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। भेल के सेक्टर एक में बने विद्युत विभाग के स्टोर से सामान उड़ाने वाले दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया है। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने सामान भी बरामद कर लिया है। साथ ही सामान खरीदने वाले दो कबाड़ियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली रानीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि भेल के विद्युत विभाग का सेक्टर एक में अपना स्टोर है। स्टोर के इंचार्ज एससी ध्यानी ने स्टोर से करीब नब्बे हजार का सामान चोरी होने की तहरीर दी थी। शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने एचआरडीसी चौक के पास युवकों को पकड़ लिया। युवकों के कब्जे से स्टोर से चोरी किया गया माल बरामद हुआ। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में चोरों ने अपना नाम रवि पुत्र जयपाल, उमेश पुत्र नरसिंह निवासीगण विष्णु लोक कालोनी बताया। उन्होंने कबूला कि कुछ सामान उन्होंने पेशे से कबाड़ी मुंतयाज पुत्र मुन्ना खां एवं नाजिम पुत्र रमजानी निवासी अहबाबनगर ज्वालापुर को बेचा है। पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों कबाड़ियों को भी गिरफ्तार करते हुए बाकी सामान भी बरामद कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गये चोरों और कबाड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो एक्जोर्स्ट फेन, 22 कॉपर चौक, 90 मीटर केबिल, एक एमसीबी, दो हैलोजन बल्ब, दो प्लास, दो पेंचकस बरामद हुए। इस दौरान एएसपी आयुष अग्रवाल, एसएसआई राकेश कुमार मौजूद रहे।
गायब हो गया एक कबाड़ी
हरिद्वार। चर्चा है कि पुलिस ने दो नहीं बल्कि तीन कबाड़ी हिरासत में लिए थे, लेकिन एक कबाड़ी चंद घंटों बाद ही पूरे सीन से गायब हो गया। इस बात को लेकर दिनभर चर्चा गर्म रही। कबाड़ी की पैरवी में कई लोग लगे हुए थे। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में दो ही कबाड़ी के गिरफ्तार होने की बात आई है। तीसरे के संबंध में वह जानकारी लेगी। अगर तीसरे कबाड़ी को छोड़ा गया है तो उसकी वजह पूछी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें