फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस पर ग्रगामीणों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन

एकड़ कलां में डीजे बंद कराने गई पुलिस पर लोगों ने कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक एचसीपी समेत दो पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने महिलाओं समेत करीब 24 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही डीजे को सीज कर दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव एकड़ कलां में बुधवार देर रात होमगार्ड अतर सिंह के घर पर बच्चे के जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात तक डीजे बजने पर कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे बंद करने को कहने लगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों व डीजे बजा रहे लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उक्त लोगों ने लाठी डंडों से पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों से बचकर थाने में जानकारी दी। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस गांव में पहुंची। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि हमले में एचसीपी भजराम चौहान व पुलिसकर्मी विनोद कुमार को गंभीर चोट आई है। पुलिस की ओर से होमगार्ड अतर सिंह, बाबूराम, आकाश, विकास, सोनी, मंजू आदि समेत दो दर्जन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी होमगार्ड अतर सिंह व बाबूराम को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें