फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर चल रहा था तेल का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के नेता इस्लाम के पेट्रोल पंप पर चोरी का तेल खरीदने का गोरखधंधा चल रहा था। वह वर्ष 2014 में बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। स्थानीय पुलिस पेट्रोल पंप मालिक भाजपा नेता की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को बहादराबाद पुलिस ने गांव भारापुर में मॉडर्न फिलिंग स्टेशन पर छापा मारकर चोरी का डीजल-पेट्रोल खरीदने के मामले से पर्दा उठाया था। पुलिस ने तब पेट्रोल पंप के मैनेजर, एक सेल्समैन एवं टैंकर चालक को गिरफ्तार किया गया था। जबकि हेल्पर भागने में कामयाब रहा। लंढौरा में इंडियन ऑयल के डिपो से निकला टैंकर भानियावाला में एक पेट्रोल पंप पर जाना था, लेकिन चालक तेल चोरी करने के इरादे से भारापुर पहुंच गया, लेकिन तब तक पुलिस ने छापा मार दिया और तेल चोरी होने से बच गया। जांच में सामने आया है कि पेट्रोल पंप का मालिक भाजपा नेता इस्लाम है। इसलिए शनिवार को भाजपा के एक जिला उपाध्यक्ष और एक मंडल अध्यक्ष खुद शांतरशाह चौकी में मामला निपटाने को डटे रहे, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। पेट्रोल पंप मालिक इस्लाम की नजदीकी एक सांसद से भी जगजाहिर हैं। इसलिए सांसद कैंप के पदाधिकारी ही उसकी पैरवी में पहुंचे थे। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। फरार हेल्पर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें