फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरूपति एनक्लेव में हुई चोरी का खुलासा, चार दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
तिरुपति एन्क्लेव (सलेमपुर दादूपुर ) में बंद घर में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए रानीपुर पुलिस ने चार चोर दबोचे हैं। चोरों की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवर, घरेलू सामान की रिकवरी कर ली गई है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने पुलिस टीम को ढाई हजार का नगद इनाम देकर पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

कोतवाली रानीपुर कैंपस में एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि पुलिस टीम को गांव सलेमपुर में रहने वाले नदीम के घर चोरी का सामान होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने नदीम के घर छापा मारकर चोरी का सामान कर बरामद कर लिया। पड़ताल में समाने आया कि नदीम के घर किराये पर रह रहे सरफराज पुत्र तस्लीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सरफराज, मोहसीन पुत्र इकबाल, कलीम पुत्र हनीफ निवासीगण गांव उच्चा थाना कैराना जिला शामली यूपी और आरिफ पुत्र तस्लीम निवासी गांव सलेमपुर को पकड़ा गया। 16 फरवरी को चोरों की टोली ने तिरुपति एन्क्लेव में सिडकुलकर्मी अरविंद शाह के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी एक लोडर में घरेलू सामान लादकर ले गए थे। घर से फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी, सोने चांदी के जेवर, प्रेस, कपड़े, घरेलू सिलेंडर बरामद हुआ है। सरफराज की गैंग का सरगना है और पेशे से नाई है। मोहसीन पानीपत हरियाणा से पूर्व में भी साइकिल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। कैराना के रहने वाले युवक भी सरफराज के दोस्त है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल, एसआई अभिनव शर्मा, एसआई दर्शन सिंह बिष्ट समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें