फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर में सीबीआई का छापा, शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बैंक ऋण से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में म्युनिस्पिल इंटर कालेज नीलखुदाना (ज्वालापुर) के शिक्षक रविंद्र कुमार राठी को सीबीआई की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि राठी के स्वर्गीय समधी कारोबारी बसंत भाई पटेल से जुड़ा यह मामला था। उनकी पत्नी भी सीबीआई कोर्ट देहरादून में आत्मसमर्पण कर चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह सीबीआई कार्यालय देहरादून से एसआई संजय कुमार की अगुवाई में एक टीम ज्वालापुर कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सीबीआई टीम ने सीधे म्युनिस्पिल इंटर कालेज से शिक्षक रविंद्र कुमार राठी को हिरासत में ले लिया। शिक्षक को हिरासत में लेने पर शिक्षक और कर्मचारी एकत्र हो गए लेकिन तब तक सीबीआई शिक्षक को लेकर कोतवाली आ गई। शिक्षक एवं कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए। कुछ देर बाद ही सीबीआई की टीम शिक्षक को लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई।
सामने आया कि गुरुबख्श विहार कनखल निवासी रहे स्वर्गीय बसंत भाई पटेल ने किसी बैंक शाखा से ऋण लिया था, उसी प्रकरण में उनके समधी रविंद्र कुमार राठी गवाह रहे हैं। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने अधिक जानकारी नहीं दी है। शिक्षक की पत्नी ने भी कुछ दिन पूर्व सीबीआई कोर्ट देहरादून में सरेंडर किया था। उन्होंने बताया कि मामला बैंक ऋण को लेकर की गई धोखाधड़ी से जुड़ा है। दिवंगत कारोबारी के बेटे से शिक्षक की बेटी ने प्रेम विवाह किया था। इधर, सीबीआई की टीम ने कनखल में भी कुछ और लोगों की तलाश में छापे मारे लेकिन हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें