फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: 47 लाख की ठगी के मुख्य आरोपी को भेजा जेल

Sat, 27 Apr 2019 11:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सूबे के पर्यटन एवं खेल विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर एक उद्यमी से 47 लाख की रकम ठगने के मुख्य आरोपी सौरभ वत्स को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि उसकी पत्नी एवं दूसरा मुख्य आरोपी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन


ज्वालापुर क्षेत्र के राम भवन लाल मंदिर कालोनी निवासी सागर मनचंदा ने बृहस्पतिवार की देर शाम आरोपी सौरभ शर्मा उर्फ सौरभ वत्स, उर्फ सौरभ नेगी पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी शिवालिकनगर को पुल जटवाड़ा से पकड़कर पुलिस को सौंपा था। आरोप था कि सौरभ गुप्ता, उसकी पत्नी नंदिनी टंडन एवं माणिक टंडन निवासी प्रकाश मेडिकोज लीलावती अस्पताल ने खेल एवं पर्यटन विभाग से निकलने वाले टेंडर उसके हक में कराने के नाम पर कई किश्तों में 47 लाख की रकम ठग ली थी। आरोपी बार बार जल्द टेंडर मिलने का भरोसा दिलाकर टाल मटोल कर रहे थे।

बृहस्पतिवार की शाम को भी सौरभ शर्मा ने पुल जटवाड़ा पर उसे बुलाकर टेंडर देने का झांसा दिया था, लेकिन विरोध करने पर उसने अपनी हकीकत उगल दी। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी सौरभ वत्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि उसकी पत्नी नंदनी एवं माणिक फरार चल रहे है। बताया कि मुख्य आरोपी खुद को सचिवालय में तैनात अधिकारी बताता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें