फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल प्ररकण: जल्द जांच रिपेर्ट सौंपेगी जांच समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार जेल से कैदी गुरविंदर सिंह का वीडियो वायरल होने के प्रकरण की जांच कर रही कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट अपर सचिव गृह आनंद वर्द्धन को सौंपेगी। समिति ने जांच को फाइनल टच दे दिया है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद जेल के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है।
जेल में कैद यूपी के बरेली जनपद के रहने वाले कैदी गुरविंदर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में कैदी ने जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों पर उत्पीड़न के आरोप मढ़ते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसमें साफ दिखाई दे रहा था कि वीडियो कोई दूसरा कैदी बना रहा था। कैदी गुरविंदर से ही चंद दिन पहले एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था, तब उसके खिलाफ सिडकुल थाने में केस भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैदी से मोबाइल फोन पकड़े जाने के बाद ही ये वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने की गूंज देहरादून तक होने पर प्रमुख सचिव गृह आनंद वर्द्धन ने जांच कमेटी गठित की थी। कई दिन से जांच कमेटी हरिद्वार जेल में ही डेरा डालकर जेल के अधिकारियों, कर्मचारियों से लेकर कैदियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें