हरिद्वार। रोड धर्मशाला में रह रहे एक चालक की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रेवल्स एजेंसी के स्वामी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हरिद्वार कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
पौड़ी गढ़वाल के गांव जनेसू श्रीनगर का रहने वाला ओमप्रकाश (57) पेशे से चालक था। हरिद्वार की एक ट्रेवल्स एजेंसी में बतौर चालक कार्यरत ओमप्रकाश की तबियत खराब होने की सूचना पर परिजन यहां पहुंचे थे। रोड धर्मशाला में रह रहे ओमप्रकाश को परिजन जिला अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि ट्रेवल्स एजेंसी के स्वामी ने उन्हें बीमार होने की सूचना भी नहीं दी थी, न ही इलाज कराया जा रहा था। उन्होंने मौत पर सवाल खड़े करते हुए ट्रेवल्स एजेंसी स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहरीर दी। ब्यूरो
एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मृतक की पत्नी ममता एवं भाई देवप्रकाश डंगवाल ने तहरीर दी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रेवल्स एजेंसी स्वामी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।