हरिद्वार। रेप के आरोपी की लोकेशन कनखल के जगजीतपुर में मिलने पर महाराष्ट्र पुलिस ने यहां छापा मारा लेकिन आरोपी की लोकेशन फिर देहरादून आने पर पुलिस टीम वहां के लिए रवाना हो गई।
सोमवार की देर शाम महाराष्ट्र के जिला जलगांव के थाना भुजासावल क्षेत्र में हुए रेप के ममले के आरोपी की तलाश में एसआई विनय नाखड़े की अगुवाई में एक पुलिस टीम हरिद्वार पहुंची। पुलिस टीम ने कनखल थाने में आमद दर्ज कराने के बाद जगजीतपुर क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। सामने आया कि आरोपी की लोकेशन देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में आ रही है, जिसके बाद पुलिस टीम देहरादून के लिए रवाना हो गई। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि आरोपी के न मिलने पर टीम देहरादून चली गई। उधर, राजस्थान के अलवर जिले की पुलिस ने हैप्पी स्कूल वाली गली में एक प्रेमी युगल की तलाश में होटल में छापा मारा। प्रेमी युगल के हत्थे चढ़ने पर राजस्थान पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। स्थानीय पुलिस को राजस्थान पुलिस के छापे की भनक नहीं लगी।