ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
आर्यनगर चौक स्थित गैलेक्सी कम्पूटरर्स संस्थान में प्रधान कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 145 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए युवाओं से राज्य के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। योजना के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न रोजगार का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सभी मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के युवाओं को कौशल विकास में निपुण करने के सपने का साकार करें। शहरी विकास मंत्री के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, भाजपा के सप्तऋषि मण्डल अध्यक्ष अनिरूद्ध भाटी व महिला नेत्री संजना शर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक गुरदीप सिंह ने संस्थान की प्रगति के बारे में बताया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नोडल अधिकारी जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से रोजगार दिलाने में हरसंभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर निवृतमान पार्षद राजेश शर्मा, विदित शर्मा, हरिद्वार आईटीआई प्रधानाचार्य मनमोहन कुड़ियाल, कंवलजीत सिंह वाधवा, एसके गुप्ता, निलाभ मिश्रा, देवेंद्र कुमार पांडेय, हरेंद्र सिंह उप्पल, नवीन भनोट, मनोज कुमार यादव, मुनदीप बरार, तलविन्दर, प्रतिभा त्रिपाठी, बोबी वर्मा, विशाखा वर्मा, पूजा थपलियाल, वंदना तेश्वर, मनप्रीत कौर, दीपांशु विद्यार्थी, अमृता धीमान, सुनील कुमार, सुल्तान व ऋषभ आदि उपस्थित रहे।