फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद अस्पताल में काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मारपीट में घायल होने के बाद कनखल के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती महिला की मौत होने के बाद बजरंग दल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। कनखल पुलिस ने लक्सर पुलिस से संपर्क साधने के बाद दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर बजरंग दल का गुस्सा शांत कराया। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने महिला का इलाज का खर्च माफ कर दिया।
लक्सर क्षेत्र के गांव भोगपुर की रहने वाली 32 वर्षीय बहुती देवी पत्नी दिलीप का अपने पड़ोसियों से विवाद हो गया था। मारपीट में घायल होने के बाद दो फरवरी को बहुती देवी को कनखल के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर, अस्पताल का 87 हजार का बिल अदा नहीं होने पर अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इंकार कर दिया। इधर, परिजन ने हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते परिजनों के समर्थन में बजरंग दल के नेता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना मिलने पर एसओ अनुज सिंह मौके पर पहुंच गए।
एसओ ने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की, तब उन्होंने बिल माफ करने पर हामी भरी। इधर, बजरंग दल के नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। एसओ ने लक्सर कोतवाली प्रभारी टीएस राणा से संपर्क साधा। एसओ ने आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ दो दिन में कार्रवाई होगी, तब जाकर गुस्साए बजरंग दल के नेताओं का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि चूंकि मामला लक्सर क्षेत्र का है इसलिए कार्रवाई भी लक्सर पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें