फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..सलेमपुर में गौकशी का भंड़ाफोड़, दंपति दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। रानीपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में पुलिस ने गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। मौके से भारी मात्रा में गोमांस एवं गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए गए है।
विज्ञापन

आईजी गढ़वाल रेंज के निर्देशन में बने गौ संरक्षण स्कवायड ने सोमवार को रानीपुर पुलिस को साथ लेकर गांव सलेमपुर में अनीस के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस टीम को घर से 310 किलोग्राम गोमांस, गोवंश के खुर और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण आदि बरामद हुए। पुलिस टीम ने मौके से अनीस, उसकी पत्नी रेशमा को धर दबोचा। जबकि दो साथी रईस पुत्र जमील एवं नफीस पुत्र हनीफ फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस टीम ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर पड़ताल की तो प्रारंभिक जांच में गोमांस होने की पुष्टि हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने रविवार रात दो पशुओं की गोकशी की थी। अब मांस को बेचने की तैयारी थी। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में दस्ते के प्रभारी पीसी मठपाल, एसआई दीपक लिंगवाल, चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह नेगी समेत अनेक पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें