फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी के हत्थे चढ़ा ढाई हजार का इनामी अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पश्चिम बंगाल की महिला यात्री से चेन लूटने की वारदात में फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी बदमाश को जीआरपी ने दबोच लिया। आरोपी करीब दो साल से जीआरपी को चकमा दे रहा था।
जीआरपी के निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि 17 अप्रैल 2016 को हरिद्वार से अमृतसर जा रही लाहौरी एक्सप्रेस में सवार सुमित्रा विश्वास पत्नी दुलाल कृष्णा निवासी बोस रोड न्यू बैरकपुर कलकत्ता के गले से सोने की चेन लूट ली थी। कुछ दिन बाद ही जीआरपी सहारनपुर ने चेन लूट के आरोपी मोहन पुत्र गोपाल बावरिया एवं हरिओम पुत्र शेर सिंह निवासीगण बड़ाखानपुर झिझांना जिला शामली यूपी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि उनका साथी राकेश बावरिया पुत्र प्रभु फरार चल रहा था। जीआरपी हरिद्वार ने सभी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
विज्ञापन

फरार चल रहे आरोपी राकेश पर ढाई हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी राकेश को प्लेटफार्म नंबर छह से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपी के खिलाफ शामली में कई गंभीर आरोप के मुकदमे दर्ज है। टीम में एसआई विनोद कुमार, एचसीपी बलवीर सिंह पंवार, नरेश शोक्टा शामिल रहे।


विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप
हरिद्वार। ज्वालापुर की एक महिला को जहरीला पदार्थ खा लेने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला झोझनान कस्बा पुरकाजी के रहने वाले सगीर अहमद ने ज्वालापुर पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी मरियम का निकाह वर्ष 2015 में सुजात पुत्र शौकत अली निवासी मोहल्ला कस्साबान से किया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की खातिर बेटी को प्रताड़ित करता था। आरोप है कि एक अप्रैल को दहेज में पांच लाख की रकम एवं कार की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को जबरन जहरील पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करनी चाही।
बताया कि उसकी बेटी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें