फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने करना चाहा बेटी का रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रिश्ते को कलंकित करते कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बनाना चाहा। बेटी के विरोध करने पर पिता अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। बेटी ने पिता की करतूत की जानकारी दी आसपास के लोगों को दी तो उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। शिकायत मिलने के बाद अब पुलिस आरोपी पिता की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

घटना ज्वालापुर क्षेत्र की है। पेशे से दिहाड़ी मजदूर की पत्नी सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है। उसकी 13 साल की बेटी है। बुधवार की शाम बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान पहुंचे पिता ने बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी और रेप करना चाहा। नाबालिग के विरोध कर देने पर पिता अपने मकसद में कामयाब न हो सका। डरी सहमी नाबालिग ने घर से बाहर निकलकर शोर मचा दिया। मौके पर एकत्र हुए आसपास के लोगों ने हकीकत सामने आने पर आरोपी पिता की पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ से छूटकर जैसे तैसे आरोपी भागने में कामयाब रहा। रिश्ते को कलंकित कर देने की घटना के की जानकारी पुलिस तक भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पीड़िता की रिश्ते की मामी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें