फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर से जुड़ रहे सुनील हत्याकांड के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कुणाल दरगन
हरिद्वार। बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुनील शर्मा हत्याकांड के तार पड़ोसी जिले बिजनौर से जुड़ रहे है। बिजनौर में पुलिस टीम ने डेरा डाल लिया है। पड़ताल में सामने आया है कि यहां एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। युवकों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्याकांड की वजह से पर्दा उठ सकेगा।
सिडकुल से सटी इंद्रलोक कालोनी निवासी रिटायर्ड जवान सुनील शर्मा का खून से लथपथ शव घर से कुछ दूरी पर बने सामुदायिक केंद्र के एक कमरे में मिला था। जूते के फीते से गला घोटकर हत्या की गई थी। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चेहरे कैद हो गए। रिटायर्ड जवान के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल से भी कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें को हत्याकांड का ताना- बाना बिजनौर के एक युवक ने बुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है और घटना के दिन से ही लापता है। युवक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है, तो उसके गिरफ्त में आने पर ही वजह साफ हो सकेगी। हालांकि पुलिस अफसर अभी पूरे मामले पर कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि हत्याकांड को लेकर कई पहलुओं पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें