हरिद्वार। मंसादेवी रोपवे के पास एक गेस्ट हाउस में देहरादून की महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। देहरादून पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रांसफर किए गए केस की हरिद्वार पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। देहरादून के नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के पड़ोस में मुजाहिउदीन पुत्र जाहिद अहमद निवासी नगीना बिजनौर रहता था। आरोप है कि दूध का व्यवसाय करने वाले युवक से उसकी जान पहचान हो गई। युवक ने विश्वास में लेकर दो लाख की रकम ले ली। विश्वास दिलाया कि देहरादून में उसका एक भूखंड है, जिसे बेचकर जल्द रकम अदा कर देगा। आरोप है कि कुछ समय बाद युवक अपनी किराये की दुकान और मकान छोड़कर चला गया।
मोबाइल फोन पर संपर्क साधने पर युवक ने उसे हरिद्वार बुलाया। फिर एक गेस्ट हाउस में ले जाकर उसके साथ रेप किया और हत्या की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।